![]()
गाजियाबाद में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 200 झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। सिलेंडरों में लगातार धमाके होते रहे। धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों का सामान और गैस सिलेंडर लेकर भागते नजर आए। आसपास की इमारतों को एहतियातन खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रशासन ने नोएडा से भी दमकल की गाड़ियां मंगाईं। आग इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में लगी। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शी आशीष गुप्ता ने बताया- कुछ लोग झुग्गियों में खाना बना रहे थे, तभी तिरपाल में आग लग गई। देखते-देखते आग भड़क गई और पास में स्थित पन्नी का गोदाम जलकर राख हो गया। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि इलाके में कबाड़ का काम होता था। यही काम करने वाले लोग झुग्गियां बनाकर रहते हैं। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं। पास के अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इससे पहले, बुधवार को लखनऊ के विकासनगर में झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगी थी। इसमें 250 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं। 2 सगी बहनों की मौत भी हुई थी। आग की 5 तस्वीरें… गाजियाबाद में आग की घटना से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
गाजियाबाद में 200 झोपड़ियों में भीषण आग, सिलेंडर फटे:10 किमी दूर से दिखा धुआं, 22 गाड़ियों ने बुझाई आग