![]()
गाजियाबाद में आज रविवार सुबह से ही उमस है। बीच बीच में तेज धूप खिल रही है तो कभी हल्के बादल छा रहे हैं। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दिन में धूप में तेजी रहेगी। हवा की 12 किमी प्रति घंटा से है। शनिवार को हुई हल्की बारिश शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लोगों को तेज धूप से राहत मिली। बीच-बीच में धूप और बादलों की आवाजाही का सिलसिला चलता रहा। लेकिन दोपहर बाद हल्की बारिश रही। शाम को फिर बादल छा गए और और मौसम सुहावना हो गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गाजियाबाद और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गाजियाबाद और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। एक सप्ताह के अंदर 30 जून की रात हुई मानसूनी बारिश हुई। 4 जुलाई की दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। जिससे गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया था।
Source link
गाजियाबाद में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना:सुबह से तेज धूप खिली, आज तापमान 37 डिग्री सेल्सियस