गाजियाबाद के बच्ची के फूल तोड़ने पर मारधाड़- पथराव:पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिलाओं पर धारदार हथियार से बोला हमला, कपड़े भी फाड़े


गाजियाबाद के भोजपुर में आज शुक्रवार को 3 साल की बच्ची के फूल तोड़ने पर बवाल हो गया। घटना अमीरपुर नगोला गांव की है, जहां बच्ची के फूल तोड़ने को नाराज पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पथराव भी किया गया। मारपीट में महिलाओं समेत 8 लोग घायल हुए हैं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 3 साल की बच्ची ने तोड़ लिया फूल नंगौला अमीरपुर निवासी आसिफ की 3 साल की बेटी अनाया घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची ने फुरकान के घर के बाहर लगे पेड़ से फूल तोड़ लिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी फुरकान पक्ष के लोगों ने पहले बच्ची को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दबंग आसिफ के घर में घुस गए और जमकर मारपीट व तोड़फोड़ की। जहां महिलाओं ने छत से पथराव कर दिया, चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसमें पीड़ित परिवार ने बताया कि महिलाओं को पीटा गया और उनके कपड़े तक फाड़े गए। आरोपियों पर तमंचे और लाठी डंडे थे। एक पक्ष से 8 लोग घायल हुए इस मारपीट में आसिफ पक्ष से समरीन, आरिफ, अय्याज, सायदा, फिजा,अनाया व सलमान घायल हो गए। अय्याज की हालत गंभीर बनी हुई,जिसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने भोजपुर थाने में तहरीर दी है। आसिफ के भाई नसीर की पत्नी सायदा ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें पीड़ित पक्ष ने कहा कि घर में घुसकर चाकू, छुरे और तमंचे लेकर हमला किया गया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर आई है। दरघायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *