गर्म दूध गिरने से 18 माह का बच्चा झुलसा:कासगंज के मोहम्मदपुर गांव में 40 प्रतिशत जला, जिला अस्पताल में भर्ती


कासगंज जनपद के कोतवाली ढोलना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 18 माह का एक मासूम बच्चा गर्म दूध से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कार्तिक पुत्र कुमार पाल अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक दूध से भरा भगोना उसके ऊपर गिर गया। आपको बतादे गर्म दूध के संपर्क में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और उसकी चीख-पुकार से परिजनों में हड़कंप मच गया। बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए कासगंज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चे का शरीर करीब 40 प्रतिशत तक जल गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर लगातार बच्चे की हालत पर नजर बनाए हुए हैं और बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस तरह की घटनाएं घरों में सावधानी बरतने की आवश्यकता को भी उजागर करती हैं, खासकर छोटे बच्चों के आसपास गर्म चीजों को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *