![]()
गंगा नदी में नाव पर पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दशाश्वमेध थाना क्षेत्र का है, जहां वायरल वीडियो में कुछ युवक नाव पर दारू और नानवेज भोजन लेकर पार्टी करते दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। नाव चालक सहित 5 गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान मिलते ही जांच शुरू की गई। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ थाना दशाश्वमेध में मुकदमा अपराध संख्या 143/26 के तहत धारा 196(2) एवं 299 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 25 वर्षीय दीपक कुमार, 20 वर्षीय अजय साहनी, 22 वर्षीय अरुण कुमार साहनी, 31 वर्षीय अनुराग निषाद और 28 वर्षीय राहुल साहनी शामिल हैं। सभी आरोपी रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। इनमें अजय साहनी नाव चालक के रूप में कार्य करता है। वीडियो सर्द के मौसम का एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घाट क्षेत्र से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो की जांच के बाद उसमें दिखाई दे रहे सभी पांच व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया। एसीपी ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। वीडियो में मौसम और परिस्थितियों को देखकर संभावना जताई जा रही है कि यह सर्दियों के दौरान बनाया गया था। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
Source link
गंगा नदी में नाव पर बैठकर पी बीयर,खाया नानवेज:पुलिस ने नाविक सहित 5 युवकों को किया गिरफ्तार,FIR दर्ज कर नाव सीज किया