गंगा एक्सप्रेस-वे पर गौवंश से टकराकर 4 बार पलटी कार:शाहजहांपुर में कंपनी डायरेक्टर समेत दो गंभीर, लखनऊ से दिल्ली लौट रहे थे


शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव के पास सड़क पर बैठे गौवंश से टकराने के बाद तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब चार बार पलटकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार कंपनी के डायरेक्टर और उनका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लखनऊ से दिल्ली लौट रहे थे बताया गया कि गुड़गांव निवासी सौम्य उपाध्याय आईएफटी कंपनी के डायरेक्टर हैं। वह अपने कर्मचारी संजय कुमार सिंह निवासी दिल्ली के साथ लखनऊ में मीटिंग के बाद कार से दिल्ली लौट रहे थे। बुधवार रात करीब नौ बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुलड़िया गांव के पास अचानक सड़क पर बैठा एक गौवंश उनकी कार के सामने आ गया। कार की गौवंश से जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और डिवाइडर से जा भिड़ी। पुलिस ने कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया हादसे में सौम्य उपाध्याय और संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार से दोनों घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। हादसे की जांच में जुटी पुलिस सीओ परशुरामपुरी दीपक सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक कार गौवंश से टकराने के बाद पलट गई थी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *