![]()
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक हेल्पर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हेल्पर अपने ट्रक का फटा हुआ टायर ठीक कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बदायूं निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। बदायूं जिले के थाना उझानी क्षेत्र के रहने वाले राकेश कुमार (55) ट्रक हेल्पर के रूप में काम करते थे। वह चालक बच्चन सिंह के साथ एक ट्रक पर कार्यरत थे। कुछ दिन पहले ही वह काम के लिए घर से निकले थे और सोनीपत से बेसन लोड कर संडीला जा रहे थे। बीती रात जब उनका ट्रक थाना मदनापुर क्षेत्र से गुजरते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा, तभी उसके टायर में पंचर हो गया। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और हेल्पर राकेश टायर ठीक करने लगे। रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी राजीव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया, जबकि राजीव की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद बदायूं स्थित उनके परिवार को सूचना दी। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक राकेश कुमार के चार बच्चे हैं।
Source link
गंगा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने हेल्पर को कुचला:टायर ठीक करते समय हुआ हादसा, साथी घायल