गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज- मेरठ की पहली बस रही खाली:2 घंटे इंतजार के बाद बिना यात्री मेरठ रवाना ,839 रुपये है किराया


गंगा एक्सप्रेस-वे पर 18 मई को प्रयागराज से मेरठ के लिए रवाना की गई ट्रायल बस पूरी तरह खाली रही। बस चालक करीब दो घंटे तक यात्रियों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी सवारी नहीं पहुंची। आखिरकार बस को बिना यात्री के ही मेरठ के लिए रवाना करना पड़ा। देर रात बस मेरठ पहुंची और बुधवार सुबह वापस प्रयागराज के लिए चली गई, लेकिन वापसी में भी बस खाली ही रही। मेरठ से प्रयागराज के बीच चलने वाली इस बस का किराया 839 रुपए तय किया गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद यह सफर करीब 6 घंटे में पूरा होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद पहले दिन यात्रियों की ओर से कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर एक्सप्रेस-वे की शुरुआत कराई थी। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली से शुरू होकर सीधे प्रयागराज तक जाता है। एक्सप्रेस-वे पर मेरठ और प्रयागराज के मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 14 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। 17 मई से यहां नियमित रूप से टोल वसूली भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद बस सेवा का ट्रायल संचालन किया गया, लेकिन पहले ही दिन यात्रियों की कमी रही और बिना यात्रियों के बिना ही बस चलाई गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *