खेत में युवती का शव मिला, गला घोंटकर हत्या:शाहजहांपुर में चुनरी से ढकी थी बॉडी, पुलिस पहचान में जुटी


शाहजहांपुर में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक युवती का शव खेत में मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। दुपट्टा गले में कसा था और शव को चुनरी से ढका गया था। खेत में बुवाई के दौरान ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। यह घटना सिंधौली थाना क्षेत्र के गंधरपुर गांव की है। ग्रामीणों ने एक चुनरी के नीचे शव पड़ा देखा। चुनरी हटाने पर युवती का शव मिला, जिसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। इससे आशंका है कि दुपट्टे से ही उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव को छुपाने का प्रयास किया गया। मृतका के हाथ में एक कड़ा भी मिला है और उसके पास शरीर पर खरोंच के निशान भी थे। इससे माना जा रहा है कि युवती ने हमलावर से बचने का प्रयास किया होगा। सूचना मिलते ही एसपी और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवती की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस उसकी तस्वीरें लेकर आसपास के गांवों में शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। खेत में एक टीम सर्च अभियान चला रही है ताकि कोई और सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि खेत में एक युवती का शव मिला है, जो हत्या का मामला प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *