कौशांबी में नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई गई:कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने उनके योगदान को याद किया


कौशांबी के मंझनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने बताया कि पंडित नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था और उनकी स्मृति में हर वर्ष इसी तिथि को पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का उद्देश्य भारत को एक आधुनिक, आत्मनिर्भर, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था। गौरव पांडेय ने आगे बताया कि पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के औद्योगिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जैसे विश्व स्तरीय संस्थानों की स्थापना की। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला शशि त्रिपाठी, जिला सचिव हेमंत कुमार रावत, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र यादव, रमेश यादव, गोलू जायसवाल, सचिन दिवाकर, ज्ञान बाबू दिवाकर, कल्लू रैदास, मोहम्मद अल्ताफ, उबैद अहमद, साकेत मिश्रा, अजय गोस्वामी, नोखे लाल यादव, विकास पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *