![]()
कौशांबी के शहजादपुर स्थित दुर्गा भाभी पुल पर मंगलवार सुबह एक लावारिस स्कूटी, मोबाइल फोन और चप्पल मिली है। स्कूटी सवार का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे इलाके में कई तरह की बातें हो रही हैं। स्थानीय लोगों के बीच स्कूटी सवार के गंगा में कूदने या अपहरण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन दोनों में से किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया गया है कि घटनास्थल प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में आता है। सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस अपनी सीमा तक पहुंची, लेकिन क्षेत्राधिकार मानिकपुर थाना का होने के कारण आगे नहीं बढ़ी और वापस लौट गई। मानिकपुर थाना पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल स्कूटी, मोबाइल और चप्पल पुल पर मिलने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने और जांच शुरू होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी। शहजादपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल प्रतापगढ़ जनपद क्षेत्र में है।
Source link
कौशांबी में दुर्गा भाभी पुल पर लावारिस स्कूटी मिली:स्कूटी सवार लापता, पास पड़ी मिली चप्पल और मोबाइल, तलाश जारी