कौशांबी में अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव:घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक परेशानी के चलते उठाया कदम


कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दुगौली गांव में हुई। मृतक की पहचान बच्चा लाल साहू (58) पुत्र सुखनंदन साहू के रूप में हुई है। उन्होंने गुरुवार शाम लगभग 7 बजे अपने घर के भीतर फांसी लगाई। परिजनों के अनुसार, बच्चा लाल साहू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *