बुलंदशहर में स्वच्छता गौरव सम्मान:भारत विकास परिषद ने वितरित किए तुलसी के 51 पौधे


बुलंदशहर में भारत विकास परिषद की सेवार्थ शाखा की ओर से संस्कृति सप्ताह के छठे दिन सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुरानी जेल के पीछे स्थित श्याम खाटू मंदिर में तुलसी के 51 पौधों का वितरण किया गया। परिषद सदस्यों ने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। सदस्यों ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति और आस्था से भी जुड़ा है। सेवा और सहयोग के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, विकास ग्रोवर, शालू ग्रोवर, चित्रा मित्तल, राजेश गुप्ता, सीमा गुप्ता, यशेष तोमर और चंद्र भूषण मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिषद की ओर से संस्कृति सप्ताह के अंतिम दिन स्वच्छ मित्रों को स्वच्छता गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *