कोसी नदी में डूब रहे बच्चे को अफसर ने बचाया:मौके से गुजर रहे ADO ने नदी में लगाई छलांग, सुरक्षित बाहर निकाला


रामपुर में रविवार शाम करीब 4 बजे कोसी नदी में नहाते समय एक बच्चा गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के एडीओ राहुल यादव ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। नहाते समय गहरे पानी में चला गया बच्चा जानकारी के अनुसार, सैनी कॉलोनी के चार-पांच बच्चे कोसी चौकी घाटमपुर के पास नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख एडीओ राहुल यादव ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। नदी से सुरक्षित बाहर निकाला राहुल यादव ने बच्चे को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अभिभावकों को किया जागरूक एडीओ राहुल यादव ने बच्चों के परिजनों को बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में बच्चों को नदी, नाले और अन्य गहरे पानी वाले स्थानों पर जाने से रोकना जरूरी है। पुलिस ने भी सावधानी बरतने की अपील की चौकी प्रभारी सनी खाईवाल ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान नदी और अन्य जलस्रोतों के पास बच्चों को अकेले न जाने दें। अपर जिलाधिकारी ने भी की अपील अपर जिलाधिकारी आनंद सिंह ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नदी, नालों और तालाबों के पास जाने से रोकें। राजस्व अधिकारी और पुलिस भी लगातार लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *