![]()
आगरा में फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 2 जुलाई को संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में “फूडक्राफ्ट चैंप – सीजन 2” का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन अर्पण इवेंट्स द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड ट्रेनिंग, आगरा के सहयोग से किया जा रहा है, जबकि दैनिक भास्कर इस आयोजन में मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। शहर के खाद्य एवं आतिथ्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस मेगा इवेंट में शेफ और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभागियों के लिए छह आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें द अल्टीमेट शेफ शोडाउन, द सीक्रेट शेफ, टेस्ट का टेस्ट, शेफ ऑन द रैम्प, बार वॉर और अवार्ड सेरेमनी शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के उभरते शेफ, मिक्सोलॉजिस्ट और हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें सम्मानित करना है। आयोजन में विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और फूड इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिष्ठित लोग, विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे। अर्पण इवेंट्स के आयोजक अर्पण सिंह ने बताया कि “फूडक्राफ्ट चैंप – सीजन 2” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा, रचनात्मकता और जुनून का उत्सव है। यह आयोजन आगरा के फूड एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी देगा। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी एवं संस्थान 85349-36352 और 70376-90002 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
कॉसमॉस मॉल में सजेगा फूडक्राफ्ट चैंप सीजन-2 मंच:अर्पण इवेंट्स कराएगा दो जुलाई को फूडक्राफ्ट चैंप आयोजन, दैनिक भास्कर रहेगा मीडिया पार्टनर