कैंट में पिता-पुत्र की पिटाई से घायल युवक की मौत:बेटी पर बुरी नजर डालने पर किया था मरणासन्न, हत्या का आरोप


कैंट में बेटी पर बुरी नजर डालने वाले युवक को परिजन ने पीट- पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना की जानकारी होने पर युवक के परिजन ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पांच दिन उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक के परिजन ने युवती के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। 14 अप्रैल को चेतन मैदान बुलाकर पीटा था गोला घाट नई बस्ती निवासी 32 वर्षीय दुर्गेश कुमार इलेक्ट्रिशियन थे, परिवार मां प्रेमा और भाई तरुण व योगेश है। परिजन ने आरोप लगाया कि बीती 14 अप्रैल को इलाके में रहने वाले पिता-पुत्र दुर्गेश को चेतन मैदान बुलाया, जहां पुरानी रंजिश के कारण आरोपी पिता-पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर दुर्गेश को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात को युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दुर्गेश इलाके में रहने वाली एक युवती को फोन करता था, जिसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन ने पुलिस और दुर्गेश के परिवार वालों से शिकायत की। दो बार हो चुका था आपसी समझौता हालांकि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था। दुर्गेश के परिजन का आरोप है कि युवती के परिजन ने उसे अपने घर के पास देखा। 14 अप्रैल को वह उसे घर से बुलाकर ले गए, जहां उसे बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस से की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *