कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर से पिता की मौत:आगरा में बैंड-बाजे का भुगतान करने के लिए जा रहे थे, बेटा घायल


आगरा के फतेहाबाद में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मीटपूरा, थाना फतेहाबाद निवासी शिवचरण उर्फ शिवा (35) अपने पुत्र शिवम (15) के साथ मोटरसाइकिल से वाजिदपुर जा रहे थे। वे अपने बेटे की शादी में बजाए गए बैंड-बाजे का भुगतान करने के लिए जा रहे थे। मृतक के बेटे की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। पूठपुरा कल्याणपुर के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पुत्र शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसका इलाज जारी है। मृतक शिवचरण अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और तीन लड़के शामिल हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा मोर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *