![]()
केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 5 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से बरामद हुए। हादसे के समय शेड में करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका है। धमाका दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रुक-रुक कर विस्फोट होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने को कहा गया है। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें…
Source link
केरल में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 की मौत:कई लोग झुलसे, 40 मजदूर काम कर रहे थे