केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी मची:हरदोई में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं हुई


हरदोई के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के बाद आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में काम कर रहे लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना कछौना थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित स्वरूप केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री से अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाकर फैक्ट्री परिसर से बाहर भागे।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फैक्ट्री संचालक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *