![]()
कुशीनगर में निजी अस्पतालों के संचालन और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। 7 सितंबर को बनाई गईं 8 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में 52 निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 8 अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। वहीं, व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर 34 अन्य अस्पतालों के प्रबंधकों और संचालकों को भी नोटिस दिया गया है। 8 अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन मिले स्वास्थ्य विभाग की जांच में मेघा नव जीवन हॉस्पिटल कसया, श्री रविन्द्र प्रसाद केयर एंड ट्रामा सेंटर हाटा-विष्णुपुरा, लोक सेवक हॉस्पिटल सूर्य नगर विष्णुपुरा और फातिमा हॉस्पिटल कसया बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मिले। इसके अलावा हमारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर कसया, जीवन दीप हॉस्पिटल कसया, ओम साईं हॉस्पिटल खिरकिया और राहत हॉस्पिटल खिरकिया भी बिना रजिस्ट्रेशन चलते पाए गए। विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक इन सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। 34 अस्पतालों में मिलीं कमियां निरीक्षण के दौरान टीमों ने अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन के साथ मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जांच की। कई अस्पतालों में कमियां मिलने पर 34 अस्पतालों के प्रबंधकों और संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। आगे भी जारी रह सकता है निरीक्षण अभियान स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग की ओर से अस्पतालों के संचालन और व्यवस्थाओं की जांच आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है। नोटिस के बाद अस्पताल संचालकों से कमियों के संबंध में जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कुशीनगर में 52 निजी अस्पतालों की जांच,8 बिना रजिस्ट्रेशन मिले:व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर 34 अस्पतालों के संचालकों को नोटिस