![]()
मेरठ पुलिस ने बुधवार को सात बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इन बदमाशों में फर्जी दस्तावेजों से जमानत पाने वाला कुख्यात ऊधम सिंह भी शामिल है। पुलिस ने इन सभी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया है। लगातार दबिश दी जा रही हैं। एक नजर पूरे मामले पर
अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस समय समय पर कड़े कदम उठाती है। इसी श्रृंखला में सात वांछित बदमाशों की घेराबंदी शुरु करते हुए इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी बदमाश गंभीर प्रकरणों में वांछित चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। ऊधम सिंह का नाम भी शामिल
जिन बदमाशों पर इनाम घोषित हुआ है, उनमें सरूरपुर के कस्बा करनावल का ऊधम सिंह भी शामिल है। ऊधम पर 70 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अन्य चेहरों में शामली का फुरकान पुत्र यामीन, मुजफ्फरनगर जानसठ का विनय पुत्र नरेंद्र, मेरठ के मवाना अंतर्गत ग्राम ढिकौली का गौरव चौहान उर्फ बलकट पुत्र धीर सिंह, जानी के ग्राम पांचली का वंश चपराना पुत्र अमित चपराना, मेरठ के लोहियानगर का सुहैल पुत्र जाहिद और उसका भाई जुनैद उर्फ काला भी शामिल हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
Source link
कुख्यात ऊधम समेत सात बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम:हाल ही में फर्जी दस्तावेजों के जरिए छूटा था ऊधम, गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरु