ललितपुर में मीडियाकर्मी पर लोहे की रॉड से हमला:रंगदारी मांगने और हर हफ्ते रुपए देने का आरोप, मेडिकल कॉलेज में भर्ती


ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र में बुधवार शाम मीडियाकर्मी पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मीडियाकर्मी इमरान मंसूरी ने युवक पर शराब और मीट के लिए 2 हजार रुपए मांगने और हर हफ्ते रुपए देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। रुपए देने से मना करने पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का आरोप है। घायल पत्रकार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। रास्ते में रोककर रुपए मांगने का आरोप सिविल लाइन सदन शाह निवासी मीडियाकर्मी इमरान मंसूरी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह मवेशी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान नदीपार निवासी तौसीफ पुत्र जकी अहमद ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तौसीफ ने शराब और मीट के लिए 2 हजार रुपए मांगे और हर सप्ताह रुपए देने को कहा। इमरान ने रुपए देने से मना किया तो आरोप है कि तौसीफ ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। एक अन्य युवक पर भी जताई आशंका पीड़ित ने नदीपुरा निवासी एक अन्य युवक पर हमला कराने की आशंका भी जताई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *