![]()
पूर्वांचल में भाजपा के 16 संगठनात्मक जिलों यानि काशी क्षेत्र के प्रभारी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। रमेश सिंह काशी क्षेत्र में संगठन का मन, मिजाज, कार्यकर्ताओं की सक्रियता परखेंगे। सर्किट हाउस में मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों समेत 16 जिलों के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती पर मंथन करेंगे। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सजगता और भूमिका पर चर्चा करेंगे। मंगलवार को आगमन पर काशी क्षेत्र के जिलों की सीमा में भव्य स्वागत किया जाएगा। सुल्तानपुर के जगदीशपुर से लेकर सर्किट हाउस तक जगदीशपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, मछलीशहर और बाबतपुरजगह-जगह कार्यकर्ता फूल माला पहनाएंगे।
भाजपा के संगठनात्मक अभियान और आगामी कार्यक्रमों के बीच प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह आज काशी पहुंच रहे हैं। वे लखनऊ से प्रवास पर पहली बार काशी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और भव्य स्वागत की तैयारियों के बीच जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह सर्किट हाउस में क्रमवार तीन संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे। पहली बैठक दोपहर 1 बजे सभागार में होगी। जिसमें काशी क्षेत्र के सभी 16 संगठनात्मक जिलों के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, काशी क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, सातों मोर्चों के क्षेत्र अध्यक्ष, सभी 16 जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल होंगे। दूसरी बैठक अपराह्न 3 बजे शुरू होगी। इसमें वाराणसी महानगर एवं जिले के सभी पदाधिकारी, सातों मोर्चों के महानगर एवं जिलाध्यक्ष तथा जिले-महानगर के कुल 33 मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी शामिल होंगे। तीसरी बैठक शाम 5 बजे होगी, जिसमें 13 अगस्त को जिले में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की व्यवस्था टोली के साथ तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बाबा विश्वनाथ के दरबार में करेंगे दर्शन क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह तीनों बैठकों के बाद लगभग शाम 6 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। रमेश सिंह के स्वागत को लेकर लखनऊ से वाराणसी के बीच पड़ने वाले जगदीशपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, मछलीशहर, बाबतपुर समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
Source link
काशी-क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह परखेंगे 16 जिलों का संगठन:3 मीटिंग में जानेंगे सक्रियता-तैयारी, विधायक-मंत्री और जिलाध्यक्षों समेत 200 संग मंथन