कानपुर सेंट्रल से नाबालिग किशोरी बरामद:भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली ले जाने की फिराक में था


कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगाई गई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को दिल्ली ले जाने की फिराक में रहे आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने पर एक युवक के खिलाफ उसे भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दो टीमों का गठन कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में किशोरी और आरोपी रेलवे स्टेशन की ओर जाते दिखाई दिए। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान फतेहपुर निवासी अंकित राजपूत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, अंकित किशोरी को लेकर दिल्ली भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना विफल हो गई। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी अंकित राजपूत से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। समय रहते हुई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *