कानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:रंगदारी न देने पर ट्रक ड्राइवर पर फायरिंग की थी, तमंचा बरामद


कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में उगाही न देने पर ट्रक ड्राइवर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बीते दिनों बिठूर के सिंहपुर स्थित सुखधाम अपार्टमेंट निवासी अभिषेक चतुर्वेदी ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि गंगा बैराज हाईवे पर गंभीरपुर गांव के पास उनके ट्रक ड्राइवर को रोककर कुछ लोगों ने गुंडा टैक्स के नाम पर पैसे मांगे। ड्राइवर द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। किसी तरह ड्राइवर जान बचाकर मौके से भाग निकला और पूरी घटना की जानकारी मालिक और पुलिस को दी। आरोपी पर घोषित था 25 हजार का इनाम
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। शुक्रवार को बिठूर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश यादव को नौरंगाबाद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी ने ट्रक ड्राइवर से रंगदारी मांगी थी और इनकार करने पर उस पर फायरिंग की थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
उन्होंने बताया कि अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *