कानपुर में 15 मिनट की बारिश से बढ़ी उमस:मई महीने में सबसे गर्म रहा दिन और रात, दिन में निकलेगी तेज धूप


कानपुर में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब तीन बजे तेज हवाओं के साथ बादल छा गए और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ गई। बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से लोग पसीने से परेशान नजर आए। घरों के अंदर भी गर्मी और उमस के कारण लोगों को दिक्कत हुई। इससे पहले सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक सड़कों और बाजारों में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। लोग मुंह ढककर निकलते नजर आए, जबकि कई जगहों पर दोपहर में आवाजाही कम हो गई। गर्मी से बचने के लिए लोग गन्ने का रस, शिकंजी और ठंडे पेय का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन और रात का तापमान मई महीने में अब तक सबसे अधिक दर्ज किया गया। दिन-रात के तापमान बढ़े सीएसए के वेदर स्टेशन के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह मई महीने की अब तक की सबसे गर्म रात व दिन शामिल है। दिन में निकलेगी तेज धूप मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि टर्फ लाइन व साइक्लोनिक सिस्टम समेत कई मौसमी सिस्टम बने हैं। आने वाले 24 से 48 घंटे में दिन में तेज धूप निकलेगी। जिससे तापमान बढ़ेंगे।फिलहाल बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *