![]()
कानपुर में सपा MLA हसन रूमी के घर में गैस सिलेंडर न होने के बयान पर बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा विधायक को अपने उस नेता से गैस सिलेंडर ले लेना चाहिए, जिसके घर से कालाबाजारी करने के लिए रखे सिलेंडर पुलिस ने बरामद किए थे।
सपा विधायक जो बोले थे, वो पढ़िए
छावनी विधानसभा से विधायक हसन रूमी ने गैस की किल्लत पर बयान देते हुए कहा था कि रोज़े के समय लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे हैं। कई लोगों को फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। बुर्का पहनकर महिलाएं कड़ी धूप में गैस के लिए लाइन में लगी हैं। मेरे घर में खुद सिलेंडर की दिक्कत है, सिलेंडर नहीं है।
अब पढ़िए बीजेपी विधायक जो बोले
बिठूर विधानसभा से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि रूमी सपा के विधायक हैं। उनको ईद की चिंता नहीं है, इफ्तार की चिंता नहीं है, उनको रोज़े खोलने की चिंता नहीं है। उनको तो सपा के मुखिया के सामने नंबर बढ़ाने की चिंता है। उन्हें ये देखना चाहिए कि जिस तरह से एक वैश्विक संकट है, हम सबको एक साथ खड़े होना चाहिए।
अगर उन्हें गैस सिलेंडर का अभाव है, तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि मैंने एक खबर पढ़ी थी कि सपा नेता के पास से डंप पड़े गैस सिलेंडर बरामद किए गए थे, जो ब्लैक करने का काम कर रहे थे। सपा विधायक को उनसे संपर्क करना चाहिए, निश्चित रूप से उनको सिलेंडर भी मिल जाएगा और उनका संकट भी दूर हो जाएगा।
सपा के लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं। ऐसे समय में ये लोग सिलेंडर ब्लैक करने का काम कर रहे हैं। उनको समाज को गुमराह करने का काम नहीं करना चाहिए।
Source link
कानपुर में सपा MLA ने कहा घर में सिलेन्डर नही:BJP विधायक बोले- अपने नेता से ले लें, ब्लैक करने के लिये जिसने डंप कर जमा रखे थे