![]()
उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के गौरवशाली 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कानपुर के मर्चेंट चेंबर हॉल में प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस महासंगम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों सीमेंट कारोबारियों ने हिस्सा लिया। संजय भदौरिया बने नए प्रदेश अध्यक्ष, 28 पदाधिकारियों ने ली शपथ शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता सहित कुल 28 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और रघुनंदन सिंह भदौरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष निखिलेश दुबे और संस्थापक महामंत्री नवीन दरौलिया सहित अन्य निवर्तमान पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। शहीद सीमेंट कारोबारी की पत्नी का हुआ सम्मान इस अधिवेशन के दौरान एक भावुक पल भी आया, जब पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सीमेंट व्यापारी शुभम द्विवेदी की वीरांगना पत्नी आसन्या द्विवेदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सस्ते सीमेंट और ‘मजदूर कैंटीन’ का अहम प्रस्ताव अधिवेशन में व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित संकल्प लिए गए:
Source link
कानपुर में यूपी सीमेंट डीलर्स का अधिवेशन:संजय भदौरिया नए प्रदेश अध्यक्ष; मजदूर कैंटीन, 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प