![]()
कानपुर में बजरिया थानाक्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बाबा स्वीट हाउस के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, युवकों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग अपनी जान बचाकर घरों में कैद हो गए। घटना का वीडियो शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और चौकी इंचार्ज की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पहले देखिए हंगामें की तीन तस्वीरें… गुरुवार देर रात हुआ था झगड़ा वायरल वीडियो मोहर्रम के जुलूस के दौरान गुरुवार रात को बताया जा रहा है। जुलूस बाबा स्वीट हाउस वाली रोड से रहमानी मार्केट की ओर जा रहा था। इस दौरान चांद लस्सी वाली गली से जुलूस की ओर बढ़ रहे युवकों ने पथराव कर दिया। साथ ही लाठी-डंडे से कई युवकों को दौड़ा-दौड़ा पीटा, जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने पथराव कर दिया। जुलूस में मारपीट होने की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद जुलूस निकला। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बजरिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फूलमती चौकी प्रभारी रोहित कुमार शर्मा की तहरीर पर फहरान, इस्माइल, फैज समेत 10 अज्ञात लोगों पर मारपीट व दंगा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में बेकनगंज निवासी फरदीन गनी घायल हुए है। घटना में तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
Source link
कानपुर में मोहर्रम के जुलूस में पथराव-मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडों से कई युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बजरिया में 3 आरोपी अरेस्ट