कानपुर में फोन पर बात करने पर पिता ने डांटा:नाराज किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत


कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के छाजा रायपुर गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, देर रात मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। इसी से नाराज होकर किशोरी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फोन पर बात करते देख पिता ने लगाई फटकार जानकारी के अनुसार, छाजा रायपुर गांव निवासी सतीश की नाबालिग बेटी रविवार रात घर पर मोबाइल फोन से किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने उसे फोन पर बात करते देख लिया। पिता ने देर रात मोबाइल इस्तेमाल करने और बातचीत को लेकर बेटी को डांट-फटकार लगा दी। परिजनों का कहना है कि इसी बात से आहत होकर किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम कुछ देर बाद किशोरी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उसकी तबीयत खराब होती देख दादी शारदा को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में सबसे छोटी थी किशोरी मृतका अपने परिवार में एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। किशोरी की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच जारी साढ़ थाना प्रभारी के.के. मिश्रा ने बताया कि किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *