कानपुर में ‘देश के वर्तमान हालात’ पर संगोष्ठी:संजय सिंह बोले- जो CBI-ED से डरेगा, वो BJP से मिल जाएगा, बंगाल चुनाव में ये कंगाल होने वाले हैं


कानपुर के मर्चेन्ट चेम्बर में देश के वर्तमान हालात और हम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मनोज राजन त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सिंह ने कराया।
संजय सिंह ने कहा कि जो भी CBI और ED से डरेगा और BJP के गुंडों से डरेगा, वो उनसे जाकर मिल जाएगा। उन्होंने मंच से “जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा” गाना भी गाया। जो डर जायेगा वो बीजेपी के साथ जायेगा उन्होंने कहा कि इस तरह के विचार-विमर्श के कार्यक्रम होने चाहिए, जिससे देश के वर्तमान हालात पर चर्चा हो सके और जरूरी बातें लोगों तक पहुंचें। राघव चड्ढा के BJP में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो डरेगा वो जाएगा, लेकिन जो सही है वो पहले भी आम आदमी पार्टी के साथ था और आगे भी डटकर रहेगा।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने भी वर्तमान हालात पर चर्चा की। उन्होंने कानपुर के लोगों को मजाकिया अंदाज में बताया और सिलेंडर को लेकर तंज कसा। साथ ही अपने पत्रकारिता के समय के किस्से साझा करते हुए बताया कि पहले और अब के माहौल में काफी बदलाव आया है। भगवंत मान के खिलाफ साजिश
संजय सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगे आरोपों को साजिश बताया और कहा कि इस तरह की अफवाहें पहले भी कई बार फैलाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में BJP कंगाल होने जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *