![]()
कानपुर पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार रात को कानपुर के छह एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसके साथ ही एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके को बनाया है। इसके साथ ही उन्हें स्पेशल ऑपरेशन्स की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार को हटाकर पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। क्राइम कंट्रोल को किया गया फेरबदल पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मंगलवार को छह एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अमित चौरसिया को एसीपी पनकी, मनोज कुमार सिंह को एसीपी बिल्हौर, दिलीप कुमार सिंह को एसीपी कल्याणपुर, अभिषेक कुमार राहुल को एसीपी नौबस्ता, मंजय सिंह को एसीपी अनवरगंज और ट्रांसफर होकर कानपुर आईं प्रियंका बाजपेई को एसीपी कैंट के साथ ही एसीपी क्राइम और एसीपी साइबर क्राइम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Source link
कानपुर में छह ACP के कार्यक्षेत्र बदले:एडीसीपी साउथ बनें सुमित रामटेके और योगेश को पुलिस कमिश्नर स्टाफ ऑफिसर का चार्ज