कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने दीवार बनाने का विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


कानपुर के नरोना चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने कानपुर मेट्रो की ओर से कराए जा रहे निर्माण का रविवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा निर्माण के चलते प्रतिमा के सामने दीवार खड़ी की जा रही है, जिससे प्रतिमा छिप रही है। विरोध के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले में पहले भी विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद कांग्रेसजनों से बातचीत किए बिना दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और काम का विरोध किया। कांग्रेस नेता विश्वनाथ जायसवाल, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला और सुधीर साहू समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने निर्माण का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
पवन गुप्ता बोले- प्रतिमा की गरिमा से समझौता नहीं
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि जिस मामले में कांग्रेस पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुकी है, उसमें बिना सहमति के दोबारा निर्माण शुरू करना कानपुर मेट्रो की मनमानी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिससे इंदिरा गांधी की प्रतिमा का सम्मान कम हो। ये कांग्रेस नेता रहे मौजूद
इस दौरान पवन गुप्ता, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्याम देव सिंह, अनिल बाजपेई, विश्वनाथ जायसवाल, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, सुधीर साहू, कपिल जायसवाल, राकेश साहू, अनूप श्रीवास्तव, शांतनु दीक्षित, विनोद अवस्थी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *