कानपुर पहुंचे EX डिप्टी CM:दिनेश शर्मा बोले- जल्द रामलला के दर्शन करने जाएंगे अखिलेश, राहुल-सोनिया भी आरती गाएंगे


पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कानपुर पहुंचे। बीजेपी ने 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया। शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के उस वक्त के शासन में संविधान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कहा कि 2027 के यूपी विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी। इसलिए विपक्ष को अब भगवान की याद आने लगी है। उन्होंने कहा, “अभी तो चुनाव से पहले ही जो कहते थे कि उनकी नानी ने मना किया है कि रामलला के दर्शन के लिए नहीं जाएंगे, आज वही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री भी दर्शन करने पहुंच गए हैं। जल्द ही वह दिन भी दूर नहीं है, जब समाजवादी पार्टी के मुखिया भी रामजी को प्रणाम करने जाएंगे।” दिनेश शर्मा ने कहा, “जो आज दिल्ली वाले नेता राम मंदिर में प्रणाम करने जा रहे हैं, वही पहले राम मंदिर के नाम पर कहते थे, ‘ना, ना, ना।’ उनका कहना था कि उनकी नानी ने कहा है कि जबरदस्ती करके मंदिर बनाने वालों की जगह देखने मत जाना। क्या आज नानी की याद नहीं आई?” उन्होंने कहा, “जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई, आज वही मंदिर बनवा रहे हैं। वह दिन भी दूर नहीं, जब राहुल, सोनिया, प्रियंका और अखिलेश जी मंदिर में रामलला की आरती गाते और घंटी बजाते दिखेंगे। ये वही लोग हैं, जो सत्ता में आते हैं तो कब्रिस्तान और श्मशान में भेद पैदा करते हैं।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *