कानपुर पहुंचे शिवपाल यादव:बोले- अखिलेश यादव 2027 में मुख्यमंत्री बनेंगे, कार्यकर्ता संघर्ष के लिए रहें तैयार


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरूवार रात कानपुर पहुंचे। काकादेव में एक निजी समारोह में शामिल हुए, उन्होंने ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता रुकेंगे भी नहीं, डरेंगे भी नहीं। सपा महासचिव शिवपाल का गंगा पुल पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने काकादेव स्थित डॉ. आनंद झा के आवास पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “हम सबको मिलकर संघर्ष करना है। रुकेंगे भी नहीं, डरेंगे भी नहीं। कुछ लोगो को बेनकाब करके सत्ता से बाहर करेंगे। आरक्षण में जो सीधा-सीधा घोटाला हो रहा है, उसे जनता के सामने लाएंगे।
किसानों ने सौंपा मांग पत्र
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में न्यू कानपुर सिटी योजना से प्रभावित गांवों के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पीयूष शुक्ला और अमित यादव शामिल रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि कानपुर विकास प्राधिकरण किसानों की अनदेखी कर जबरन जमीन अधिग्रहित कर रहा है और उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा। शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वह किसानों के आंदोलन में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्लू यादव, जैन यादव, हरिओम पांडेय, ऋषि दुबे, सुरेंद्र फौजी, सतीश निगम, रामा यादव, अभिराज शर्मा ,अभि यादव, राकेश रावत,उपेंद्र पांडे, बलराम यादव आदि शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *