![]()
कानपुर देहात में फैक्ट्री कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच, गुरुवार 14 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस गोष्ठी में मंडलायुक्त कानपुर विजयेन्द्र पांडियन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल भी मौजूद थे। जनपद की प्रमुख फैक्टरियों और कंपनियों के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया। देखें, 3 तस्वीरें… गोष्ठी में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन, उनके कल्याण, समय पर वेतन भुगतान और अन्य सेवा संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों को गंभीरता से लिया जा रहा है और श्रमिकों के हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधकों को श्रम कानूनों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, कर्मचारियों को नियमानुसार समय पर वेतन देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल विधिक कार्यवाही की जाएगी। मंडलायुक्त और डीआईजी ने फैक्ट्री मालिकों से कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि औद्योगिक क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Source link
कानपुर देहात: मंडलायुक्त, डीआईजी ने फैक्ट्री मालिकों संग की बैठक:श्रमिकों के प्रदर्शन पर चर्चा, प्रशासन ने दिए श्रम कानून पालन के निर्देश