कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सपा विधायक ACP से बोले-पुलिस चोरों से मिली है; टेंडर में खेल, 37 ठेके चहेतों को दिए


कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें… सपा विधायक अमिताभ बाजपेई सोमवार दोपहर सिरकी मोहाल चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। BJP के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 23 घंटे टीचर की भूमिका में रहे। MLA की क्लास ली। कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्र ने गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगा ली। नगर निगम के टेंडर में खेल हो रहा था। 37 ठेके चहेतों को दे दिए गए। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- सपा विधायक ने ACP के सामने कंधे पर पट्टा रखा, बोले- इसी से युवक को पुलिस ने पीटा; चौकी के बाहर धरने पर बैठे कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई सोमवार दोपहर सिरकी मोहाल चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर युवक की पट्‌टे से पिटाई का आरोप लगाया है। उसे चोरी के मामले में पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। पूरी खबर पढ़िए… 2- क्लाउड किचन में 650 सड़े अंडे मिले, गंदगी में एग करी और समोसे बनते मिले; फूड डिपार्टमेंट ने बंद कराया गया कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। डिलाइट हाटा स्थित शेरखान क्लाउड किचन में 650 सड़े हुए अंडे मिले। यहां गंदगी में तैयार 40 किलो एग करी और एग करी-राइस की 250 पैक्ड प्लेटें भी नष्ट कराई गईं। पूरी खबर पढ़िए… 3- BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष 23 घंटे टीचर की भूमिका में रहे, MLA की क्लास ली, पाठ पढ़ाया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 23 घंटे के कानपुर दौरे पर रहे। शनिवार शाम कानपुर पहुंचने के बाद रविवार शाम तक उन्होंने तीन बैठकों और एक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनका अंदाज एक टीचर जैसा नजर आया। पूरी खबर पढ़िए… 4- कानपुर-सागर हाईवे पर 70km में 3,000 गड्ढे, सफर में ढाई घंटे लगे; NHAI बोला- 1 सप्ताह में गड्ढामुक्त कर देंगे सरकार गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर जोर दे रही है, लेकिन हाईवे गड्‌ढों से भरे हैं। कानपुर-सागर हाईवे की हालत इसकी हकीकत बयां कर रही है। कानपुर से हमीरपुर के बीच करीब 70km के हाईवे पर लगभग 3 हजार गड्ढे हैं। कई जगह गड्ढे आधे फीट तक गहरे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5- OLX पर नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया, नशीला पदार्थ सुंघाकर 10 तोला सोना लूटा; गलाने में सुनार अरेस्ट कानपुर के चकेरी में OLX पर नौकरी का झांसा देकर युवती को होटल बुलाकर जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लूटे गए करीब 10 तोला सोने के जेवर गलाकर तीन चेन बना ली थीं। पूरी खबर पढ़िए… 6- कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्र ने गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगाई, रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के छोटा लखनपुर, शारदा नगर में रविवार शाम यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह एक छात्रा के साथ हॉस्टल में आमने-सामने के कमरों में रहता था। दर्शन से लौटने के कुछ देर बाद छात्र अपने कमरे में चला गया था। पूरी खबर पढ़िए… 7- ऑटो ड्राइवर का 80 लाख का लोन कराया, 3 अरेस्ट; कानपुर में GST फर्म बनाने के लिए दिवंगत मां को जिंदा दिखाया कानपुर में सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताने वाले तीन लोगों ने ऑटो चालक का 80 लाख का लोन करा दिया। लोन कराने के लिए आरोपियों ने उसकी बकायदा बोगस फर्म बनाई। बोगस फर्म बनाने में ऑटो चालक की मृतक मां के फर्जी हस्ताक्षर करा दिए। पूरी खबर पढ़िए… 8- 9वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, घर से 200 मीटर दूर मवेशियों को चारा देने गए थे परिजन; बच्चों ने लटकते देखा महाराजपुर में 14 साल की छात्रा ने लिंटर से निकली सरिया से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन 200 मीटर दूर स्थित प्लॉट में गए हुए थे। आस–पड़ोस खेल रहे बच्चों ने छात्रा को फंदे से लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। पूरी खबर पढ़िए… 9- बाहरी छात्र कहां-किसके साथ रह रहे, CSJMU डेटाबेस बनाएगा; निजी हॉस्टल में छात्र की आत्महत्या के बाद तैयारी शुरू CSJMU के बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी छात्र की आत्महत्या के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब कैंपस से बाहर रहने वाले छात्रों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इसमें कानपुर के बाहर रहने वाले छात्रों की जानकारी जुटाई जाएगी। पूरी खबर पढ़िए… 10- नगर निगम के टेंडर में होता था खेल, शिकायत में खुलासा; उद्यान विभाग में करोड़ों के 37 ठेके चहेतों को दे दिए कानपुर नगर निगम में किस तरह से करोड़ों के टेंडर को अफसर अपने चहेते ठेकेदारों को मोटा कमीशन लेकर देते थे, एक शिकायत में इसका खुलासा हुआ है। पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *