कानपुर का हैलट अस्पताल बनेगा हाईटेक इलाज का हब:19.5 करोड़ से नया ब्लॉक, AI और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी


कानपुर और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े हैलट (LLR) अस्पताल में अब इलाज की दिशा पूरी तरह बदलने जा रही है। न्यू सर्जरी ब्लॉक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक रोबोटिक्स की मदद से गंभीर और जटिल बीमारियों के ऑपरेशन किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के बाद हैलट अस्पताल शहर का पहला ऐसा सेंटर बन जाएगा, जहां नवजात बच्चों के पेट (गैस्ट्रो), लिवर, किडनी और छाती से जुड़ी जटिल सर्जरी आधुनिक तकनीक से की जा सकेगी। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक इलाज के लिए लखनऊ के SGPGI तक जाना पड़ता था। 19.5 करोड़ रुपए से बनेगा नया तीन मंजिला ब्लॉक इस परियोजना के लिए करीब 19.5 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसके तहत एक आधुनिक तीन मंजिला नया सर्जरी ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। इस ब्लॉक की प्रमुख सुविधाएं: इस ब्लॉक में UG और PG छात्रों को एडवांस सर्जरी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्किल लैब के जरिए डॉक्टरों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सर्जरी तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। स्वदेशी रोबोट की खरीद प्रक्रिया शुरू जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. संजय काला के अनुसार, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी लंबे समय से चल रही थी, जो अब जल्द शुरू होगी। इसके लिए स्वदेशी रोबोट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। AI गाइडेंस से बढ़ेगी सर्जरी की सटीकता नई तकनीक में डॉक्टरों को AI आधारित गाइडेंस मिलेगा, जिससे ऑपरेशन के दौरान गलती की संभावना बेहद कम हो जाएगी। इसके साथ ही सुपर स्पेशियलिटी और एंडोस्कोपी तकनीक का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *