कांवड़ रूट पर बंद रहेगी मांस और मदिरा की दुकानें:कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कावड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा


“एक मुख्यमंत्री कावड़ियों पर लाठीचार्ज करवाते थे और एक मुख्यमंत्री कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करवाते हैं। ये अंतर है योगी और अखिलेश यादव में। अखिलेश के शासन में अखंड रामायण करवाने के लिए भी परमिशन लेनी पड़ती थी।” ये कहना है कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का। धर्मपाल ने गुरुवार को बरेली के सर्किट हाउस में कावड़ यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिले में निकलेंगे 7500 जत्थे
कांवड़ यात्रा को निर्बाध और सुरक्षित बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में एसएसपी अनुराग आर्य, डीएम अविनाश सिंह और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने और कांवड़ यात्रियों को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। बरेली से लगभग 7,500 जत्थे निकलेंगे। हर मंदिर पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे और खाने-पीने व दवाओं के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। खराब सड़कों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। अखिलेश की सरकार रामायण के लिए भी लेनी पड़ती थी परमिशन
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव का एकमात्र एजेंडा तुष्टीकरण है। जब वे मुख्यमंत्री थे, तब रामायण पढ़ने और अखंड रामायण का पाठ करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी और कांवड़ यात्रियों पर लाठीचार्ज होता था। अब कांवड़ यात्रियों का स्वागत हो रहा है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को ढोंग बताने वालों को उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में करारा जवाब देगी और प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी। कावड़ मार्ग पर बंद रहेगी मांस और मदिरा की दुकानें
कांवड़ मार्ग पर मांस और मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि किसी को भी इन्हें खोलने की अनुमति नहीं है और उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कांवड़ मार्गों पर नेम प्लेट भी लगाई जाएंगी और बरेली जिले में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता न फैले, इस पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में चार सोमवार पड़ेंगे, जिसके लिए सुरक्षा, बिजली, स्वास्थ्य और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कांवड़ रूट को सेक्टर और जोन में विभाजित कर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। साथ ही कांवड़ मार्ग पर मांस और मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी और उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने मंदिरों के पास सफाई और शौचालय की व्यवस्था पर जोर दिया। महापौर उमेश गौतम ने नंदी जी और डमरू चौराहे पर सजावट के साथ कांवड़ियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह और बहोरन लाल मौर्य, विधायक डीसी वर्मा, एमपी आर्य, राघवेन्द्र शर्मा और संजीव अग्रवाल ने भी यात्रा को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग के खराब रास्तों को तत्काल ठीक किया जाए और लटकते विद्युत तारों को हटवाया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने आंवला, अलीगंज, सिरौली और रम्पुरा के मार्गों को भी दुरुस्त करने को कहा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह और अविनाश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी विश्राम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *