![]()
सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली दुकानों की जांच की जा रही है। वहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा विभाग चेक कर रहा है। इसके साथ ही वहां एक स्टीकर भी चस्पा किया जा रहा है। जिसपर दुकानदार को अपनी पूरी डिटेल लिखनी है। कांवड़ यात्रा शुरू होने तक मार्ग की सभी प्रमुख दुकानों पर इसे चस्पा करा दिया जाएगा।
जिन दुकानों में नॉनवेज खाना भी मिलता है, उन्हें स्पष्ट अक्षरों में दुकान के बाहर नॉनवेज लिखना होगा। जिससे कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। खाद्य सुरक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी नॉनवेज का दुकानदार अपनी सूचना न छिपा पाए। ऐसा करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। जानिए क्या डिटेल दुकान के सामने चिपकानी होगी
हर दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ग्राहक संतुष्टि फीडबैक का पोस्टर चिपकाया जा रहा है। इसपर दुकानदार को प्रतिष्ठान का नाम, दुकान के मालिक का पूरा नाम, पिता का नाम, पता व मोबाइल नंबर इसपर दर्ज करना होगा।
इस पोस्टर पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप के बारे में जानकारी भी होगी। इसी पर क्यू आर कोड भी मिलेगा, जिससे कोई एप डाउनलोड कर सकता है। इसी एप के माध्यम से या टोल फ्री नंबर के माध्यम से दुकान पर किसी गड़बड़ी की शिकायत भी की जा सकती है। दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी जांच रहे
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ती की जांच भी की जा रही है। मोबाइल वैन के जरिए परीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही दुकानदारों को जागरूक भी किया जा रहा है। पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट चेक करने को कहा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग की सभी दुकानों पर पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। जिसमें दुकानदार को अपनी पूरी डिटेल देनी होगी। इसके साथ ही नॉनवेज के दुकानदारों को नॉनवेज खाने के बारे में दुकान के बाहर ही लिखना होगा। नियमित रूप से विभाग की ओर से जांच की जाएगी।
Source link
कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर दुकानदार को लिखनी होगी डिटेल:खाद्य सुरक्षा विभाग स्टीकर लगवा रहा; नॉनवेज दुकानों की पहचान नहीं छिपा सकेंगे