![]()
कल्याणपुर में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को रौंद दिया। सड़क हादसे में घायल कारोबारी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद राहगीरों ने डीसीएम पीछा कर ड्राइवर को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक और वाहन को थाने ले गई।
कल्याणपुर के अशोक नगर निवासी 43 वर्षीय अमित कुमार कपड़ा व्यापारी है। उनके परिवार में पत्नी सरिता, दो बच्चे विधि और वीर है। परिजन ने बताया कि वह कपड़े के डिस्ट्रीब्यूटर थे, उनका गुमटी बाजार में गोदाम था। रविवार रात को वह घर लौट रहे थे। रास्ते में एपीएम हास्पिटल मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ने चालक ने भागने के प्रयास में उनके ऊपर डीसीएम का पहिया चढ़ा दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद राहगीरों ने डीसीएम चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने घायल व्यापारी को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कल्याणपुर में DCM ने कपड़ा कारोबारी को रौंदा:भागने के चक्कर में चढ़ाया पहिया, राहगीरों ने ड्राइवर को दबोच कर पुलिस को सौंपा