कन्नौज में पारिवारिक झगड़े में बच्ची की मौत:4 महीने की मासूम को लगी थी गंभीर चोट, दो पर FIR


कन्नौज में एक पारिवारिक विवाद के दौरान चार महीने की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। यह घटना शनिवार सुबह गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गौहनाखेड़ा गांव में हुई। गांव निवासी नीरज का अपनी मौसी रेखा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर रेखा देवी, विक्की नामक एक युवक के साथ नीरज के घर में घुस गईं और उसके साथ मारपीट करने लगीं। झगड़ा होता देख नीरज की पत्नी ज्योति उसे बचाने पहुंचीं। ज्योति की गोद में उनकी चार महीने की बच्ची थी, जिसे मारपीट के दौरान चोट लग गई। चोट लगने से बच्ची की हालत बिगड़ गई। नीरज और उनकी पत्नी तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का शव लेकर परिजन गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे और रेखा देवी तथा विक्की के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *