![]()
बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर विवाद गहरा गया है। उन्होंने नीट (NEET) मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को यह संज्ञा दी थी। इस बयान पर बाराबंकी में पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत ने किनारा कर लिया है। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर टिप्पणी करते हुए कंगना रनौत ने कहा था, “मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना बुरा कुछ नहीं देखा। यह गटर की पीढ़ी है और ये लड़कियां अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं। इस बयान के बाद देशभर के छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम 6:30 बजे जब बाराबंकी में प्रियंका सिंह रावत से इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “सबका अपना-अपना विवेक होता है। दुनिया में सबका रंग-रूप, नैन-नक्श और ब्लड ग्रुप अलग-अलग होता है। वह अपनी समझ से बोली हैं, मैं उस पर कुछ नहीं कह सकती।” विपक्षी दल कंगना रनौत के इस बयान को लेकर बीजेपी को घेर रहे हैं। वहीं, पार्टी के अपने ही नेताओं द्वारा कंगना के बयान से दूरी बनाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Source link
कंगना के 'गटर जेनरेशन' बयान पर भाजपाइयों ने किया किनारा:बाराबंकी में बीजेपी उपाध्यक्ष प्रियंका बोलीं- उनका बयान उनकी सोच