औरैया में छत से गिरकर युवक की मौत:नींद में पैर फिसलने से नीचे गिरा, मौके पर तोड़ा दम


औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के देवरांव का पुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नींद में उठा था और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इस घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहित पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो देवरांव का पुरवा गांव का निवासी था। मोहित ड्राइवरी का काम करता था। बुधवार रात वह खाना खाने के बाद छत पर सो गया था। गुरुवार सुबह नींद में उठने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत मोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहित के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *