![]()
भदोही की औराई विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 79% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद चंदूलाल चंद्राकर हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद चंदूलाल चंद्राकर हैं। उन्हें 51% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे स्थान पर मौजूदा विधायक दीनानाथ भास्कर हैं। जिन्हें 22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। रमेश सरोज को 21 प्रतिशत और गुलाब पासी को 1% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में पूर्व प्रत्याशी अंजनी सरोज को सबसे अधिक 89 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं, पूर्व विधायक मधुबाला पासी को मात्र 8 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। जबकि बिंदु सरोज को 1% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी से बैजनाथ गौतम को 56 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। शिवनारायण गौतम को 20 प्रतिशत वोट मिले, जबकि 24 प्रतिशत लोगों ने अन्य बसपा उम्मीदवारों को अपनी पसंद बताया।
Source link
औराई सीट पर भाजपा की पहली पसंद चंदूलाल चंद्राकर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अंजनी सरोज, बसपा से बैजनाथ; विधायक का क्या हुआ जानिए