ओवरलोड मिट्टी ले जा रहे डंपर सहित 39 गाड़ियां सीज:गोरखपुर पुलिस ने देर रात की कार्रवाई, 22 का कटा चालान


गोरखपुर में खनन के बाद ओवरलोड मिट्टी ढोने वाले डंपर सहित 39 गाड़ियों को पुलिस ने सीज कर लिया। इसके अलावा जांच में नंबर प्लेट में गड़बड़ी और मिट्टी ढुलाई के पेपर्स नहीं पाए जाने पर 22 गाड़ियों का चालान भी किया गया। यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की ओर से गठित एक स्पेशल टीम की ओर से की गई। जानकारी के मुताबिक जिले में अवैध खनन और सड़कों पर लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने की लगातार शिकायतें मिली। जिस पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया। पुलिस ने गठित की स्पेशल टीम
जिले भर में अवैध खनन और सड़कों पर लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने की लगातार शिकायतें मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से एक स्पेशल टीम गठित की गई है। यह टीम देर रात शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में मिट्टी ले जाने वाले गाड़ियों की जांच करती है। जबकि थाने की पुलिस ओवरलोडिंग, रफ्तार और मिट्टी ढुलाई के परमिट की जांच करती है। वहीं प्रशासन की टीम खनन स्थलों की जांच करती है। 4 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई
इन तीनों तरह की जांच में अनियमितता पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाती है। इसी के अंतर्गत चार दिन पहले भी टीम ने 49 जगहों की जांच करते हुए 45 वाहनों को सीज किया था। इसके बाद भी शिकायतों में कोई कमी नहीं आई। जिसके बाद मंलवार की रात एक बार फिर टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इन थानों पर सीज हुई गाड़ियां
इसमें कैंट पुलिस ने एक, खोराबार ने दो, एम्स ने एक, शाहपुर ने सात, गुलरिहा ने तीन, पीपीगंज ने एक, चिलुआताल ने तीन, गीडा ने एक, सहजनवा ने एक, हरपुर बुदहट ने एक, झंगहा ने एक, पिपराइच ने एक, गगहा ने तीन, बेलीपार ने तीन, उरुवा बाजार ने चार, खजनी ने तीन, सिकरीगंज ने एक और बेलघाट थाना पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया। वहीं चार थानों की पुलिस ने 22 वाहनों का चालान किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *