![]()
ओमान के दक्षिणी शहर सलालाह के पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों पर ड्रोन हमला हुआ है।ओमानी सरकारी मीडिया के मुताबिक ड्रोन हमले के बाद पोर्ट के फ्यूल स्टोरेज टैंकों में आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं है। समुद्री सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने बताया कि इस घटना में पोर्ट पर मौजूद किसी व्यापारी जहाज को नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन पर बात की और ओमानी क्षेत्र पर हो रहे हमलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ओमान अपनी सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
ओमान के सलालाह पोर्ट में तेल स्टोरेज पर ड्रोन अटैक:टैंकों में लगी आग; सुल्तान ने ईरानी राष्ट्रपति को फोन कर नाराजगी जताई