Skip to content
Tuesday, April 28, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ
  • india

ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago01 mins


ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी शख्स जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, जीतू अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से 20 हजार रुपए निकालना चाहता था, इसके लिए वह कई बार बैंक भी गया। लेकिन कर्मचारियों ने खाता धारक को लाने को कहा। जीतू बैंक में पहले ही कलारा की मौत की जानकारी दे चुका था। फिर भी उसे कोई मदद नहीं मिली, इससे परेशान होकर उसने कब्र से कंकाल निकालकर बैंक में पेश किया। बहन का कंकाल कंधे पर लेकर जीतू करीब 3 किमी पैदल चला। फिर मल्लिपसी में बने ओडिशा ग्रामीण बैंक ब्रांच के बरामदे में कंकाल को रख दिया। इसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और कानूनी प्रक्रिया से अनजान था। प्रशासन ने उसे नियम समझाए और जल्द पैसे दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बैंक के बरामदे में रखे कंकाल की तस्वीर… कंकाल देखकर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई पटना पुलिस के अनुसार, जीतू पढ़ा-लिखा नहीं है। आदिवासी जनजाति का है और कानूनी प्रक्रिया से पूरी तरह अनजान है। स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) किरण प्रसाद साहू ने कहा, “जीतू को नहीं पता कि कानूनी वारिस या नॉमिनी क्या होता है। बैंक अधिकारी भी उसे मृतक के खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया नहीं समझा पाए। पुलिस ने जीतू मुंडा को आश्वासन दिया कि वे उसकी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकलवाने में मदद करेंगे। बाद में, पुलिस की मौजूदगी में शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। आखिर क्यों चाहिए थे जीतू को बहन के खाते में जमा रुपए डियानाली गांव का रहने वाला जीतू मुंडा जिस महिला का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा, वह उसकी बड़ी बहन कालरा मुंडा थी। कालरा की मौत 26 जनवरी 2026 को हो गई थी। कालरा मुंडा के बैंक खाते में नॉमिनेट पति और बेटे की भी मौत हो चुकी है। इसलिए, उनके नाम पर जमा पैसे का जीतू मुंडा ही एकमात्र दावेदार है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके लिए यह राशि बेहद अहम थी और जीवनयापन का सहारा मानी जा रही थी।

Source link

Tagged: Bank Cash Financial Assistance Keonjhar Odisha Sisters Account Skeleton Tribal Man Withdrawal

Post navigation

Previous: लखनऊ में बिजली संकट से बढ़ी परेशानी:केबल फाल्ट होने से घंटों नहीं आई बिजली, राजाजीपुरम में नाराज लोगों ने किया हंगामा
Next: बुलंदशहर फायरिंग मामले में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:केक विवाद में हुई थी हत्या, 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago 0

PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC

rrshuklaji@gmail.com6 hours ago 0

Surat Bank Robbery | Rs 50 Lakh Looted, Sports Bike Escape

rrshuklaji@gmail.com6 hours ago 0

Surat Bank Robbery | Rs 50 Lakh Looted, Sports Bike Escape

rrshuklaji@gmail.com7 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
लखनऊ में लोक संस्कृति को मिला मंच:लेखा परीक्षा विभाग ने शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम किया

Recent Posts

  • लखनऊ में लोक संस्कृति को मिला मंच:लेखा परीक्षा विभाग ने शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम किया
  • शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी के घर 18 लाख की चोरी:दादी के निधन पर गांव गए थे, छत का जाल काटकर घुसे चोर
  • लखनऊ में 'रिटायर्ड इन्फॉर्मेशन जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन' का सम्मान:एसोसिएशन की पत्रिका 'रिजवा' का विमोचन
  • बुलंदशहर फायरिंग मामले में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:केक विवाद में हुई थी हत्या, 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित
  • ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ

Archives

  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.