Skip to content
Tuesday, July 28, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ
  • india

ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी शख्स जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, जीतू अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से 20 हजार रुपए निकालना चाहता था, इसके लिए वह कई बार बैंक भी गया। लेकिन कर्मचारियों ने खाता धारक को लाने को कहा। जीतू बैंक में पहले ही कलारा की मौत की जानकारी दे चुका था। फिर भी उसे कोई मदद नहीं मिली, इससे परेशान होकर उसने कब्र से कंकाल निकालकर बैंक में पेश किया। बहन का कंकाल कंधे पर लेकर जीतू करीब 3 किमी पैदल चला। फिर मल्लिपसी में बने ओडिशा ग्रामीण बैंक ब्रांच के बरामदे में कंकाल को रख दिया। इसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और कानूनी प्रक्रिया से अनजान था। प्रशासन ने उसे नियम समझाए और जल्द पैसे दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बैंक के बरामदे में रखे कंकाल की तस्वीर… कंकाल देखकर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई पटना पुलिस के अनुसार, जीतू पढ़ा-लिखा नहीं है। आदिवासी जनजाति का है और कानूनी प्रक्रिया से पूरी तरह अनजान है। स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) किरण प्रसाद साहू ने कहा, “जीतू को नहीं पता कि कानूनी वारिस या नॉमिनी क्या होता है। बैंक अधिकारी भी उसे मृतक के खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया नहीं समझा पाए। पुलिस ने जीतू मुंडा को आश्वासन दिया कि वे उसकी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकलवाने में मदद करेंगे। बाद में, पुलिस की मौजूदगी में शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। आखिर क्यों चाहिए थे जीतू को बहन के खाते में जमा रुपए डियानाली गांव का रहने वाला जीतू मुंडा जिस महिला का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा, वह उसकी बड़ी बहन कालरा मुंडा थी। कालरा की मौत 26 जनवरी 2026 को हो गई थी। कालरा मुंडा के बैंक खाते में नॉमिनेट पति और बेटे की भी मौत हो चुकी है। इसलिए, उनके नाम पर जमा पैसे का जीतू मुंडा ही एकमात्र दावेदार है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके लिए यह राशि बेहद अहम थी और जीवनयापन का सहारा मानी जा रही थी।

Source link

Tagged: Bank Cash Financial Assistance Keonjhar Odisha Sisters Account Skeleton Tribal Man Withdrawal

Post navigation

Previous: Varanasi Nagar Nigam Bhavan Construction Plan
Next: Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Chennai Airport Chaos | International Terminal Gate Blocked, Passengers Stuck

rrshuklaji@gmail.com13 minutes ago 0

AAP सांसद बलबीर सीचेवाल ने सिक्योरिटी लौटाई:कहा-मुझसे ज्यादा लोगों को सुरक्षा की जरूरत; DGP गौरव यादव को लिखा पत्र

rrshuklaji@gmail.com18 minutes ago 0

Chennai Airport Chaos | International Terminal Gate Blocked, Passengers Stuck

rrshuklaji@gmail.com21 minutes ago 0

हाईकोर्ट बोला- पति-पत्नी घर और बच्चे का खर्च मिलकर उठाएं:पत्नी को मिलने वाला मंथली मेंटेनेंस 50 से 25 हजार किया, पति दो EMI देता था

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

Trending News

tech
रेडमी नोट 17 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा:8000mAh की बड़ी बैटरी और 7 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

Recent Posts

  • रेडमी नोट 17 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा:8000mAh की बड़ी बैटरी और 7 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
  • गौरक्षक-यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर जानलेवा हमला, VIDEO:मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर हुए फरार, शरीर की कई हड्डियां टूटी, ICU में एडमिट
  • Chennai Airport Chaos | International Terminal Gate Blocked, Passengers Stuck
  • AAP सांसद बलबीर सीचेवाल ने सिक्योरिटी लौटाई:कहा-मुझसे ज्यादा लोगों को सुरक्षा की जरूरत; DGP गौरव यादव को लिखा पत्र
  • बागपत में शिक्षकों का 21 सूत्रीय मांगों पर प्रदर्शन:मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.