ऑटो में बज रहे थे फूहड़ गाने, डीसीपी ने पकड़ा:लखनऊ में 125 ऑटो-ई-रिक्शा सीज, 1002 वाहनों का चालान


लखनऊ में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन अभियान के दौरान डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बुधवार शाम हजरतगंज चौराहे पर खुद मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान एक ऑटो में तेज आवाज में अश्लील गाने बजते मिले, जिससे उसमें बैठी महिला यात्री असहज महसूस कर रही थी। डीसीपी ने तत्काल वाहन को सीज करा दिया। अभियान के दौरान कई ऑटो बिना सेफ राइड रजिस्ट्रेशन और क्यूआर कोड के चलते पाए गए। हजरतगंज चौराहे पर रोके गए ऑटो संख्या यूपी-32 डब्ल्यूएन-8635 में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं। ऑटो में दो यात्री आगे और चार पीछे बैठे मिले। चालक से सेफ राइड रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई जानकारी नहीं दे सका। इस पर वाहन को सीज कर दिया गया। चारबाग और महानगर की ओर से आने वाले अन्य ऑटो चालकों के पास भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान कई वाहन सीज किए गए और चालान किए गए। वृद्ध महिला को सहारा देकर सड़क पार कराई चेकिंग के दौरान सीज किए गए एक ऑटो से उतरी वृद्ध महिला को चलने में परेशानी हो रही थी। यह देख डीसीपी रवीना त्यागी ने उन्हें सहारा दिया, जबकि एक सिपाही ने उनका बैग संभाला। सड़क पार कराने के बाद महिला को दूसरे वाहन से गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस के इस मानवीय व्यवहार पर महिला ने डीसीपी और पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद दिया। 125 ऑटो-ई-रिक्शा सीज, 1002 वाहनों के चालान ट्रैफिक पुलिस के विशेष अभियान में बुधवार शाम तक शहर के विभिन्न इलाकों से 125 ऑटो और ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 1002 वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बिना सत्यापन और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सत्यापन के बाद ही मिलेंगे वाहन सीज किए गए ऑटो और ई-रिक्शा को वृंदावन कॉलोनी स्थित निर्धारित ग्राउंड में खड़ा कराया जा रहा है। वाहन मालिकों को तब तक वाहन नहीं मिलेंगे, जब तक वे सेफ राइड प्रोजेक्ट के तहत अपना और वाहन का सत्यापन पूरा नहीं करा लेते।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *